TheHindiNews.in

Bihar Board 12th Result 2025: साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने किया टॉप, अरवल के आकाश कुमार दूसरे स्थान पर

Bihar Board 12th Result 2025

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने आज (25 मार्च) इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल भी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बेटियों का परचम लहराया। इसकी उम्मीद पहले से भी थी। बोर्ड की 12वीं परीक्षा के तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने टॉप किया है।

Bihar Board 12th result 2025 : प्रिया जायसवाल ने पूरे राज्य में किया टॉप

विज्ञान संकाय में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। अवराल के आकाश कुमार विज्ञान संकाय में दूसरे स्थान पर हैं। पटना के रवि कुमार को तीसरा स्थान मिला है जबकि जमुई की अनुप्रिया को चौथा स्थान मिला है। वैशाली के प्रशांत कुमार पांचवें स्थान पर हैं।

Topper Priya Jaiswal: बेतिया के किसान की बेटी प्रिया जायसवाल का जलवा, 10वीं के बाद 12वीं में भी किया टॉप

Topper Priya Jaiswal Profile: प्रिया जायसवाल ने दशवीं में पूरे प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की थी. अब साइंस स्ट्रीम में टॉप करके उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है – thehindinews.in

Bihar Board 12th Result 2025 साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल: अभी तो पंख लगे हैं, पंखों की उड़ान अभी बाकी है! नीचे अभी पूरी धरती और उड़ने के लिए खुला आसमान बाकी है… यह कहना है बेतिया की बेटी प्रिया जायसवाल का। प्रिया जायसवाल ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में टॉप कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल भी लड़कियों का जलवा देखने को मिला। बोर्ड की 12वीं परीक्षा के तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली प्रिया जायसवाल पश्चिमी चंपारण के बेतिया की रहने वाली हैं। उनके पिता संतोष जायसवाल पेशे से किसान हैं और मां रीमा जायसवाल गृहिणी हैं।

Priya Jaiswal is already confident

प्रिया जायसवाल को अपने रिजल्ट पर पहले से भरोसा है. वह पहले भी ऐसा कारनामा कर चुकी हैं. दशवीं में उन्होंने पूरे प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल की थी. मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा में उन्हें 478 अंक हासिल हुए थे. इस तरह से 10वीं क्लास में भी उन्होंने टॉप किया था. अब 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान प्राप्त किया है. प्रिया जायसवाल की इस उपलब्धि से पूरा परिवार काफी खुश है. प्रिया जायसवाल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय ईश्वर और अपने माता-पिता को दिया है.

 

Bihar Board 12th results: विज्ञान, वाणिज्य और कला में लड़कियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया